ऊर्जा जगत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएँ
ऊर्जा जगत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएँ

सोमवार, 11 फ़रवरी, 2008

४ ऊर्जा जगत

परमाणु ऊर्जा के और भी विकल्प हैं
रिचर्ड महापात्र
विश्व के किसी भी देश को इस बात की जानकारी नहींहै कि रेडियोएक्टिव अपशिष्ट का सुरक्षित व स्थायी निपटान किस प्रकार किया जा सकता है । दूसरे शब्दों में कहें तो काम में आ चुके यूरेनियम की कम से कम १५००० वर्षो तक और प्लूटोनियम की ७५००० से १००००० वर्षो तक निगरानी रखनी पड़ेगी । विश्व में ४४२ परमाणु संयंत्र प्रतिवर्ष १२ हजार टन रेडियोएक्टिव अपशिष्ट उत्पन्न करते हैं। अगर परमाणु हथियारों को नष्ट किया गया तो इससे ५० हजार टन प्लूटोनियम की वृद्धि होगी । सन् २००४ में ओबनिन्स में दुनिया के पहले परमाणु ऊर्जा केन्द्र की पचासवीं वर्षगांठ के अवसर पर विश्व में ३२ देशों के ५०० वैज्ञानिक व नीति निर्माताआे ने एक स्वर में यह तय किया कि परमाणु ऊर्जा को २१वीं शताब्दी में एकमात्र विश्वसनीय ऊर्जा स्त्रोत के रूप में प्रोत्साहित किया जाए । परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के पुनरूद्धार की बात उस समय उठी है जबकि विश्व के ४४२ परमाणु रिएक्टरों में से ७० प्रतिशत की आयु सीमा समािप्त् पर है । परमाणु ऊर्जा विश्व के ऊर्जा उत्पादन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में भी असफल रही है और २००२ में इन सभी रिएक्टरों का सम्मिलित ऊर्जा उत्पादन ३६० गीगावाट इलेक्ट्रिकल (जीडब्ल्यूई) था जो कि विश्व विद्युत उत्पादन का मात्र १६ प्रतिशत है । इतना ही नहीं यह अनुपात १९८७ से स्थिर है । अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी का कहना है कि वर्ष २०१५ तक उपरोक्त में मात्र १० जीडब्ल्यूई की वृद्धि संभव है। इतना ही नहीं वर्ष २०३० तक अपनी आयु सीमा पूर्ण कर चुके ४०० पुराने रिएक्टरों को नए रिएक्टरों से बदलना होगा अन्यथा विद्युत आपूर्ति में जबरदस्त कमी आ सकती है । चूंकि विकसित देशों की घरेलू आबादी अपने यहां नए संयंत्र खोलने की अनुमति नहीं दे रही है अतएव विकसित देश अपने पुराने रिएक्टरों की आयु सीमा को बढ़ा रहे हैं । अमेरिका के परमाणु नियामक आयोग ने १९७७ से अब तक ९६ रिएक्टरों की क्षमता २० प्रतिशत तक बढ़ाने की अनुमति दी है । स्विजरलैंड ने अपने पांच रिएक्टरों की क्षमता में १२.३ प्रतिशत की वृद्धि की है। वहीं जापान ने अपने संयंत्रों की आयु सीमा ७० वर्ष तक और बढ़ाने का निश्चय किया है । वहीं आईएईए के परमाणु ऊर्जा तकनीक विकास विभाग के रोनाल्ड स्टेडर का कहना है कि `हमें अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष चार नए रिएक्टरों की स्थापना करनी होगी । परंतु क्या यह व्यवहारिक है ?' इस संबंध में यूरोप में अजीब-सी स्थिति उत्पन्न हो गई है । एक ओर जर्मनी है जो कि सुरक्षा और इससे उत्पन्न अपशिष्ट के मद्देनजर २०५० तक परमाणु ऊर्जा से छुटकारा पा लेना चाहता है । वहीं दूसरी ओर फ्रांस के कुल विद्युत उत्पादन का ८० प्रतिशत परमाणु ऊर्जा से आता है वह इस क्षमता में और वृद्धि करना चाहता है । इन दो चरम स्थितियों की बीच अन्य देश अवस्थित है । पिछले वर्षो में यूरोपियन यूनियन की सदस्यता लेने वाले देशों में से चेक गणराज्य, स्लोवाक गणराज्य, स्लोवेनिया, हंगरी और लिथुएनिया मुख्यता रूस में निर्मित रिएक्टरों का प्रयोग कर रहे हैं । चंूकि अगले २० से ३० वर्षो में यूरोप की आयातित ऊर्जा पर निर्भरता ७० प्रतिशत तक बढ़ जाएगी अतएव उसने अनुशंसा की है कि वह परमाणु ऊर्जा को व्यापक स्वीकृति प्रदान करते हुए ऊर्जा सुरक्षा पर एक पर्यावरणीय लेखाजोखा (ग्रीन पेपर) जारी करें । इसी बीच अमेरिका ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए अमेरिकन परमाणु ऊर्जा २०१० कार्यक्रम के अंतर्गत वहां की सरकार एवं निजी कंपनियों ने एक साथ कार्य करते हुए नए परमाणु संयंत्रों हेतु स्थानों का चयन किया है । इस कार्यक्रम के अंतर्गत घोषित प्रथम संयंत्र इस दशक के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा । हालांकि एशिया को परमाणु ऊर्जा का भविष्य माना जा रहा है । अमेरिका स्थित ऊर्जा सूचना प्रशासन ने २००४ में जारी रिपोर्ट में कहा है कि २०२५ तक एशिया की क्षमता में ४४ जीडब्ल्यूई की वृद्धि संभावित है । जो कि पूरे विकासशील विश्व की दर्शाई गई क्षमता का ९६ प्रतिशत है । इसमें से चीन १९ जीडब्ल्यूई, दक्षिण कोरिया १५ जीडब्ल्यूई,जापान ११ जीडब्ल्यूई और भारत और रूस ६ जीडब्ल्यूई की वृद्धि करेंगे । परमाणु ऊर्जा को पर्यावरणीय व राजनीतिक, दोहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है । पर्यावरण के प्रति चिंता इसे सार्वजनिक स्वीकृति प्रदान नहीं कर पा रही है । वहीं ९/११ सितंबर के पश्चात यह एक राजनीतिक विषय वस्तु के रूप में तब्दील हो गई है । पुरानी पड़ती अधिसंरचना और इसके अबाध प्रवाह को रोकने हेतु विकसित तकनीक इसकी अन्य चुनौतियां हैं । इतना ही नहीं विभिन्न राष्ट्रों के बीच तकनीक के संबंध में बन रहा गतिरोध व नए संयंत्रों की स्थापना के स्थानों को लेकर भी अंतर्विरोध बना हुआ है । रूस और चीन चाहते हैं कि यह रिएक्टर काडाराची,फ्रांस में लगे तो अमेरिका, दक्षिण कोरिया व जापान चाहते हैं कि यह रोक्काशोमुरा, जापान में स्थापित हो । परंतु रेडियोएक्टिव अपशिष्ट निपटान की पर्यावरणीय समस्या दिन-ब-दिन व्यापक रुप लेती जा रही है । आईएईए के उपनिदेशक जनरल का कोई सर्वमान्य ही ढूंढ ही लेना होगा अन्यथा परमाणु ऊर्जा की नकारात्मक छवि से छुटकारा पाना नामुमकिन है । परमाणु ऊर्जा की राह में सबसे बड़ा रोड़ा इसके उत्पादन तकनीक में लगने वाली लागत है । विद्युत बाजार पर नियंत्रण समाप्त् होेने से इसे कोयले, गैस व जल विद्युत परियोजनाआें से प्रतिस्पर्था करना पड़ा रही है । वर्तमान में कार्यरत संयंत्रों की लागत का या तो भुगतान हो गया है अथवा उन्हे सब्सिडी के माध्यम से चुका दिया गया है । अतएव वर्तमान में कार्यरत अधिकांश संयंत्र जा विकसित देशों में है और अच्छा लाभ भी दे रहें हैं । परंतु नये संयंत्रो की स्थापना अब दुष्कर होती जा रही हैं । जीवाश्म इंर्धन आधारित संयंत्रों की तुलना में परमाणु संयंत्रो की लागत तीन गुना अधिक है । इसके निर्माण में कम से कम १२ से १५ वर्ष लगते हैं । इससे पूंजी के प्रवाह में अवरोध आ जाता है । अपने आकल्पन से कार्य में आने तक के लिए एक संयंत्र को २५ से ३० वर्ष चाहिए । इस तरह से निवेश पर किसी भी तरह की वापसी हेतु तीन दशकों तक इंतजार करना पड़ता है । अतएव कोई आश्चर्य नहीं कि पश्चिमी यूरोप और अमेरिका में हाल ही में ऊर्जा के क्षेत्र में हुए निवेश प्राकृतिक गैस आधारित संयंत्रो की ओर मुड़े हैं । भारत का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम वर्तमान में उसकी ३ प्रतिशत की भागीदारी को २०५० तक २५ प्रतिशत की सीमा पर ले जाना चाहता है । इस हिसाब से ऊर्जा बाजार पर प्रतिवर्ष आधा प्रतिशत के हिसाब से कब्जा करना है । भारत अपने परमाणु कार्यक्रम पर बड़ी मात्रा में धन लगा चुका है । वह अब तक इस क्षेत्र में १० लाख करोड़ रुपए का निवेश कर चुका है । इस निवेश के मुकाबले मात्र तीन प्रतिशत का विद्युत उत्पादन संसाधनों का बड़ी मात्रा में अपव्यय नहीं तो और क्या है ? आज सबसे बड़ी चुनौती परमाणु ऊर्जा को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने की है । वैसे भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड के विश्लेषण में कहा गया है कि परमाणु संयंत्र अपने प्रारंभ होने के ४ से ५ वर्ष पश्चात कोयले आधारित संयंत्र के मुकाबले सस्ता पड़ने लगता है । परंतु इस हेतु बड़ी मात्रा में सरकारी निवेश की आवश्यकता पड़ती है और बिजली उत्पादन में बड़ी मात्रा में छूट की दरकार भी होती है । अपनी बाध्यता को सनक में परिवर्तित न होने देने हेतु भारत का ऊर्जा के क्षेत्र में अपने विकल्पो को खुला रखना चाहिए । परमाणु ऊर्जा कोई अनिवार्यता नहीं है, अतएव भारत को परमाणु ऊर्जा से सम्मोहित भी नहीं हो जाना चाहिए ।***

शुक्रवार, 7 सितंबर, 2007

६ ऊर्जा जगत

जीवाश्म इंर्धन का संरक्षण और विकल्प
देवेन्द्र थापक
कई बार एक संसाधन की कमी ही विश्व की लोक व्यवस्था को प्रभावित कर देती हैं । हमें इस समस्या के समाधान के प्रति आशावादी दृष्टिकोण रखना चाहिये, क्योंकि ऊर्जा की समस्या संपूर्ण मानवता के लिए एक चुनौती हैं । हम आधुनिक वैज्ञानिकों के अभिमत से सहमत हो सकते हैं कि इस चुनौती का एकमात्र प्रत्युत्तर केवल ऊर्जा के नये संसाधनों का अविष्कार करना ही नहीं बल्कि हमारी जीवन पद्धति और विचारों को व्यवस्थित करना भी है ताकि हम इतिहास की धारा का मार्ग परिवर्तित कर सके । मृत पेड़-पौधों व जीव जंतुआे के पृथ्वी में उपस्थित विभिन्न परतों में दब जाते हैं । इन परतों में उपस्थित सूक्ष्म जीव द्वारा इन मृत वस्तुआे पर क्रिया द्वारा इंर्धन का उत्पादन किया जाता है । जो कच्च्े तेल के रूप में होता है । इस प्राप्त् कच्च्े माल को विभिन्न शोधनप की प्रक्रिया द्वारा शुद्ध ईधन में परिवर्तित किया जाता है, इसे जीवाश्म इंर्धन कहते है । पृथ्वी में इन सभी वस्तुआे की मात्रा सीमित होती हैं । यदि इन वस्तुआे का बिना प्रबंधन के अंधाधुंध प्रयोग किया जाता है, तो भविष्य में इनके समाप्त् होने का डर रहता है, जो भविष्य में मानव प्रजाति की उन्नति में बाधक होगा । वास्तव, में किसी संसाधन का उपयोग मानव की प्रौद्योगिकी और प्रबंधकीय कुशलता पर निर्भर करता है । अत: अधिकतम जीवाश्म इंर्धन के उपयोग के लिये एक ऐसी दर स्थापित की जानी चाहिये, जिससे ये जीवाश्म ईधन संसाधन पुन: जीवित होते रहे । यदि मानवीय दृष्टि को विशालता प्रदान की जाए, तो जीवाश्म ईधन जहाँ समाप्त् किये जा सकते हैं, तो वहीं सुरक्षित भी रखे जा सकते हैं तथा इन्हें बढ़ाया भी जा सकता है । यह पृथ्वी की एक पूर्ण व्यवस्था है कि नष्ट होने के साथ ही साथ पुन: पोषित होने का चक्र सदैव यहाँ चलता रहता है, परन्तु यह देखना मानव को ही है कि सिर्फ संसाधनों को समाप्त् ही करते जाना, उचित होगा या उसकी तुलना में संसाधनों की पुन: पोषित करने का कार्य भी साथ ही साथ किया जाना श्रेयस्कर होगा । जीवाश्म ईधन को नष्ट करने से कहीं अन्य संसाधनों के उत्पादन में अव्यवस्था पैदा न हो जाए । इन कार्यो से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ सकता है। घटते हुए जीवाश्म इंर्धन के विभिन्न खतरों को मानव ने ही पैदा किया है । अत: इसका निवारण भी मानव को ही समय रहते करना होगा । इस क्षेत्र में निम्न उपाय उपयोगी सिद्ध हो सकते है:-
१. प्रकृति के साथ मित्रवत् व्यवहार - जीवाश्म इंर्धन को संतुलित व संरक्षित करने के लिये प्रकृति के साथ मनुष्य द्वारा मित्रवत् व्यवहार उत्पन्न किया जाना चाहिये ।
२. उचित पर्यावरण प्रबंध - पर्यावरण का ऐसा प्रबंध किया जाना चाहिये, जिससे कि आने वाली पीढ़ियाँ भी इसका उपयोग कर सके । इसके लिये जंगल के उत्पादित क्षेत्र में वृद्धि करना, जिससे पृथ्वी के अधिक से अधिक क्षेत्र में कच्च्े इंर्धन की उत्पादित करने वाले क्षेत्र बने ।
३. उपलब्ध जीवाश्म इंर्धन क्षेत्रों का बेहतर प्रबंधन करना ताकि कम मूल्य पर व्यापक इंर्धन की प्रािप्त् हो सके ।
४. प्राकृतिक तेल, कुंओ में लगने वाली आग की रोकथाम करना व इसके कारण को हटाना जिससे आवश्यक इंर्धन की हानि को रोका जा सके ।
५. विश्व स्तर पर बढ़ती जनसंख्या को रोका जावे, जाकि ऊर्जा का बढ़ता उपयोग को रोका जा सके ।
६. प्राकृतिक केन्द्रो की स्थापना - पांच से पचास हजार क्षेत्रफल की भूमि पर प्राकृतिक केन्द्रों की स्थापना की जानी चाहिये, जिससे नगरों और बस्तियों के पास ही इंर्धन संरक्षण की शिक्षा प्राकृतिक स्थितियों में ही दी जा सके ।
७. नेचर क्लबों की स्थापना - नेचर क्लबों, नेचर केम्पों आदि की स्थापना एवं उनका संगठन किया जाना चाहिये, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम नागरिकों की भागीदारी प्राप्त् कर सकें तथा जिनसे आवश्यक जानकारियाँ उन्हें प्रदान कर सकें । प्रकृति के संबंध में संजोये अनुभवों को बांटने में पर्यावरणीय समस्याआे को समझने-सुलझाने में ऐसे प्रभावशाली व्यक्तियों को सम्मिलित किया जना चाहिये, जो अपने क्षेत्र विशेष दक्षता रखते हैं ।
पारिस्थितिकी - संतुलन एवं वैकल्पिक इंर्धन :- भारत में स्थानीय आवश्यकताआें की पूर्ति एवं पारिस्थिति की संतुलन हेतु इंर्धन के वैकल्पिक साधनों के लिए गंभारत से सोचने की परम आवश्यकता है ।
इंर्धन के विभिन्न स्त्रोतों : जैसे पवन चक्कियों के प्रयोग से हम तेल-इंर्धन से उत्पन्न प्रदूषण से बच सकते हैं । ऊर्जा या इंर्धन के वैकल्पिक स्त्रोत प्रमुख रूप से सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा एवं बायोगैस, भूतापीय ऊर्जा आदि है । वैसे अणु ऊर्जा भी समाप्त् न होने वाले इंर्धन की श्रेणी में है, परन्तु इसके अपशिष्टों को ठिकाने लगाना और इससे होने वाले संभावित प्रदूषण को नियंत्रित रखना एक विकट समस्या है ।
सौर ऊर्जा :- सूर्य से प्राप्त् ऊर्जा का प्रयोग वैकल्पिक इंर्धन के रूप में होता है, ऐसा अनुमान है कि सूर्य अगले एक हजार करोड़ वर्षो तक अपनी वर्तमान दर से ऊर्जा का उत्सर्जन करता रहेगा । अत: इस वैकल्पिक ऊर्जा को सस्ती एवं प्रदूषण रहित है, का उपयोग भारतीय लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो सकता है ।
पवन ऊर्जा :- पानी के पम्प तथा शक्ति में वृद्धि करने हेतु इसका उपयोग किया जा सकता है । देश में पाँच पवन फार्म स्थापित है । इनकी स्थापना गुजरात, तमिलनाडू, महाराष्ट्र एवं उड़ीसा में की गई है, तथा ये बहुत ही कम समय में तैयार होकर काम में आ रहे हैं ।
समुद्री ताप की ऊर्जा :- हमारे देश में समुद्री ताप का ऊर्जा में परिवर्तन करके उसका उपयोग करने की पर्याप्त् क्षमता विद्यमान है । यह ऊर्जा पैदा करने हेतु भारत में कुछ ऐसे स्थल है, जो विश्व के अन्य देशों में नहीं हो सकते लक्षदीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के पास के स्थल उक्त कार्य के लिये उपर्युक्त है ।
जलधारा से उत्पन्न इंर्धन :- भारत के पश्चिम में समुद्री तट पर चंबल एवं कच्छ की बड़ी खाड़ियाँ है । पूर्वी भाग में गंगा का बहाव है । प्रारंभिक अध्ययन से यह तथ्य स्थापित हुआ है कि लघु जलधारा से भी ऊर्जा उत्पन्न की जा सकती है । देश के पूर्वीभाग, सुंदर वन क्षेत्र में इसका विकास हो रहा है । इस संबंध में उक्त ऊर्जा की क्षमता, उसकी लागत तथा उसके विकास की गति इन तीनों पहलुआें से यह जीवाश्म इंर्धन से बेहतर है । पंचवर्षीय योजना में छोटे हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट्स को अपेक्षाकृत अधिक प्रोत्साहित किया जाता है ।
जानवरों की शक्ति का इंर्धन के रूप में उपयोग :- ग्रामीण क्षेत्रों में परम्परागत यातायात एवं खेत जोतने में जानवरों का उपयोग चिरकाल से होता आया है । कुंआे से पानी, पशुआे की सहायता से निकालना, खेत जोतना, आदि कार्यो में उपयोग किया जा सकता है ।
अत: उपरोक्त वर्णित तथ्यों को देखें तो हमें घटते हुए जीवाश्म इंर्धन का नियोजित संरक्षण करना होगा एवं वैकल्पिक इंर्धन के नये स्त्रोतों का पता लगाने के साथ ही नये ऊर्जा संरक्षणों को अपनाना होगा । तभी हम भावी पीढ़ियों के लिये ऊर्जा संरक्षित कर सकेंगे ।